डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, एक गंभीर घायल

Share This

नई टिहरी(आरएनएस)।  नई टिहरी में गुरुवार दोपहर को हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही टीजीएमओ की बस राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर उनियाल गांव के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक गंभीर घायल और 11 लोग मामूली घायल हुए हैं। बस में 25 लोग सवार थे। बाकी सभी सुरक्षित हैं।पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमार्ग पर यह बस अनियंत्रित होने के कारण पलटी। इस बस में सवाल 43 वर्षीय महिला सिंकी पुत्री सुभाष निवासी सिविल लाइन प्रेम नगर थाना कैलाश चौक लुधियाना गंभीर घायल हुई हैं। जबकि 11 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को 108 व एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी कंडीसौड़ और चिन्यालीसौड़ ले गई। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। बस के चालक गब्बर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी फकोट आगरा खाल चला रहे थे। परिचालक लाखन सिंह पुत्र राय सिंह निवासी ग्राम मखलोगी चंबा ने बताया कि घटना के समय बस में 25 सवारी सवार थी। एकाएक अनियंत्रित होने के कारण बस सड़क पर पलट गई।