सीडीओ अध्यक्षता में हुई चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक

Share This

नई टिहरी(आरएनएस)। शुक्रवार को सीडीओ डा अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ प्राथमिकता के आधार पर जनपद के समस्त स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों को देने के साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्ति एवं उसके परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने के साथ ही जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में प्रत्येक माह स्वास्थ्य सम्बन्धी कैम्प लगाने के निर्देश सीडीओ ने दिए। सभी चिकित्साधिकारियों केा सीडीओ ने बरसात के सीजन में अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ-सफाई रखने के साथ ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमओ डा मनु जैन, सीएमएस अमित राय सहित जनपद में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।