भीमताल हादसे के दो और घायल ऋषिकेश एम्स भेजे

हल्द्वानी(आरएनएस)।   डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती भीमताल हादसे के दो और घायलों को हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। आठ घायल अब भी एसटीएच में भर्ती हैं। बीते बुधवार को हादसे के बाद 24 घायलों को एसटीएच में भर्ती किया गया था। इनमें पांच मरीजों को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुछ मरीजों के परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर गए हैं। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर 20 वर्षीय भूमिका और 38 वर्षीय ठाकुर सिंह को एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वर्तमान में एसटीएच में आठ घायलों का उपचार चल रहा है, जिसमें से चार एमआईसीयू में भर्ती है। वहीं 24 वर्षीय ममता जोशी, 38 वर्षीय रोहित सिंह बिष्ट, 26 वर्षीय मनीषा बिष्ट और 16 वर्षीय लक्ष्मण सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में लगी है।