यातायात नियमों के उल्लंघन व ऑपरेशन मर्यादा के तहत 143 लोगों पर चालानी कार्यवाही

Share This

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचंद्र राजगुरु द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात/ प्रभारी इंटरसेप्टर को ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग, गंदगी करने व यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। अल्मोड़ा पुलिस के थाना/चौकी व यातायात पुलिस द्वारा शनिवार 26 अगस्त को चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट का प्रयोग, वाहनों में प्रेशर हॉर्न सहित अन्य तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 117 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 60,000 रूपये जुर्माना वसूला गया है। 03 वाहनों को सीज किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान ही ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों के आस- पास धूम्रपान, शराब पीकर हुड़दंग करने और गंदगी करने पर 26 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 6600 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एल्कोहॉल ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की गई।