विद्युत विभाग से सम्बंधित जन समस्याएं लेकर अधिशासी अभियंता से मिले सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे

Share This

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने आज अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा विद्युत वितरण खंण्ड अल्मोड़ा, से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। संजय पांडे ने बताया कि थपलिया में आजकल अक्सर बिजली गायब रहती है और बार बार फ्लकचुएट कर रही है जिससे कई लोगों के विद्युत उपकरण फुँक गए हैं। इस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा अभियंता मनोरंजन वर्मा को मौके पर ही विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने साथ ही यह भी बताया इन दिनों नगर में आये दिन अत्यधिक विद्युत कटौती हो रही है। विद्युत आपूर्ति में घटिया केबिल का उपयोग हो रहा है जिससे लोड न ले पाने के कारण आपूर्ति बार बार ठप हो रही है। दिन के समय विद्युत कटौती होने से व्यापारियों के कारोबार प्रभावित हो रहे हैं, तो उन लोगों को विद्युत उत्पादन में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिन्होंने सोलर पैनल लगाये हैं। इसके अलावा शाम को भी अक्सर विद्युत कटौती की जा रही है, अक्सर ये देखा गया है की रात के समय कर्मचारी ऑफिस में कॉल रिसीव नहीं करते हैं तथा अधिकारियों के नम्बर भी स्विच ऑफ रहते हैं। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए पुरे शहर का एक कण्ट्रोल रूम बनाया जाय। इसके साथ ही एक वैकल्पिक (व्हाट्सअप) नम्बर भी जनता को उपलब्ध करवाया जाय, जिस पर लोगों की विद्युत सम्बन्धी शिकायत को दूर किया जा सके जिसकी मानिटरिंग उच्चाधिकारियों द्वारा की जाय।
विद्युत विभाग की साईट पर बिलों को समय से अपलोड नहीं होने पर समय से भुगतान करने वाले ऑनलाइन उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। संजय पांडे ने कहा कि जनहित में असमय विद्युत कटौती पर रोक लगायी जाय, यदि जरुरी हो तो इसका समय निर्धारित कर लिया जाय, जिसकी पूर्व सुचना आकाशवाणी अल्मोड़ा तथा समाचार पत्रों द्वारा लोगों को उपलब्ध करवाई जाय ताकि लोगों को असुविधा न हो। इस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी समस्याओं का उचित व ठोस समाधान करने की बात कही गयी।