वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से शिक्षक चोटिल

Share This

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  मोरी के प्राथमिक विद्यालय तालूका के एक शिक्षक की गाड़ी पर पूर्ति नामक जगह पर अचानक ऊपर से पत्थर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आने से गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। साथ ही शिक्षक भी चोटिल हो गया। विकासखण्ड के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तालूका के शिक्षक हमेशा की तरह शनिवार को बच्चों की छुट्टी होने के बाद अपने गांव सिंदरी लौट रहा था। वापसी के समय जब शिक्षक अपने वाहन से तालूका से सांकरी आ रहा था तो पूर्ति नामक जगह पर चलते हुए ऊपर से एक बड़ा पत्थर आया। पत्थर शीशा तोड़ते हुए गाड़ी के अंदर आ गया। जिससे शिक्षक नत्थी सिंह पंवार चोटिल हो गया। पंवार ने बताया कि हमेशा की तरह शनिवार को तालूका से सांकरी लौट रहा था। पूर्ति में भूधंसाव जोन है, जहां उपर से पत्थर गिरते रहते है।