उत्तरकाशी में गोमुख कलश यात्रा का स्वागत

Share This

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन जन चेतना अभियान के तहत गोमुख संकल्प कलश यात्रा गुरुवार को ऋषिकेश से होकर उत्तरकाशी के कैलाश आश्रम उजेली पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने गोमुख कलश यात्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा गोमुख के लिए रवाना हुई। गुरुवार को कलश यात्रा में शामिल महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत मनोज द्विवेदी, योगगुरु नवीन जोशी आदि संतों का गंगा विश्व धरोहर मंच हिमालय प्लांट बैंक के सदस्यों ने स्वागत किया। गंगा विश्व धरोहर मंच के युवाओं की ओर से गंगा भजन कीर्तन की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के प्रणेता प्रपन्नाचार्य महंत रवि शास्त्री ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्यान में रखते हुए कपड़े के थैले भी वितरित किए। साथ ही पारिजात के पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, गंगा विश्व धर्म मंच के सदस्य मगनेश्वर प्रसाद नौटियाल ‘बटवै’ लोकेंद्र पाल परमार, राजेश जोशी, अजय नौटियाल, गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल, गंगा विश्व धर्म मंच के युवा स्वयंसेवी आकाश, दीपा गुसांई, रानी उनियाल, सुबोध, मयंक, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. द्वारिका प्रसाद नौटियाल, आचार्य अरविन्द उनियाल, अनिल बहुगुणा, पंडित रविन्द्र नौटियाल आदि थे।