शांतिभंग में हिस्ट्रीशीटर समेत आठ गिरफ्तार

Share This

काशीपुर(आरएनएस)।  पुलिस ने आपस में मारपीट कर रहे हिस्ट्रीशीटर समेत आठ लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को सूचना मिली कि टांडा तिराहे पर कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर एसआई मनोज जोशी, कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह, दिनेश त्यागी, जगत सिंह, नरेंद्र सिंह व होमगार्ड अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां झगड़ा करते टांडा उज्जैन निवासी हिस्ट्रीशीटर नासिर, उसके भाई बन्ने, दयाकिशन, अंति, निक्के, वंश, दिव्यांश व भूपेंद्र सिंह को शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।