रोडवेज ने दिवाली के लिए निकाली प्रोत्साहन योजना

Share This

देहरादून(आरएनएस)।  रोडवेज ने दिवाली पर ड्राइवर-कंडक्टर और तकनीकी कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना निकाल दी है। यह योजना 27 अक्तूबर से छह नंवबर तक 11 दिनों के लिए लागू रहेगी। दस दिन तक ड्यूटी करने पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, लेकिन इसके लिए किलोमीटर की शर्तें भी पूरी करनी होगी। प्रबंधन ने बताया कि मैदानी रूट पर दस दिनों में 2500 किमी, मिश्रित रूट पर 2000 और पर्वतीय रूट पर 1800 किमी अर्जित करने वाले ड्राइवर-कंडक्टरों को प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा। वर्कशॉप में दस दिन ड्यूटी करने पर एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। त्योहारों की मुख्य तिथि 31 अक्तूबर, एक, दो और तीन नवंबर को मैदानी रूट पर 1850, मिश्रित पर 1400 और पर्वतीय रूटों पर 1000 किमी अर्जित करने पर ड्राइवर-कंडक्टरों को 1500 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।