राजपत्रित अधिकारी से करवाई जाए अनियमितता की जांच

Share This

ऋषिकेश(आरएनएस)। बीते गुरुवार को एडीओ पंचायत ने निलंबित ग्राम प्रधान प्रतीतनगर अनिल कुमार पिवाल से चार्ज लेकर तीन सदस्यीय समिति को सौंप दिया था। समिति ने पंचायती राज मंत्री से चार्ज लेते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज न देने की शिकायत की है। उन्होंने दस्तावेजों में बड़ी अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए किसी राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।समिति के सदस्य सूरज क्षेत्री, आशीष जोशी और अंजू देवी ने कहा कि चार्ज लेते समय उन्हें महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन से सम्बंधित दस्तावेज नहीं दिए गए। इनमें मुहर, बैंक पास बुक, चैक बुक, फाइलें, वाउचर व एमबी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों में छेड़छाड़ किये जाने की पूरी संभावना है। यहां तक कि उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में भी कई जगहों पर छेड़छाड़ की गई है। समिति ने समस्त दस्तावेजों की सक्षम अधिकारी से जांच की मांग की है।