पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी

Share This

देहरादून(आरएनएस)। लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों का आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यमुना कॉलोनी में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्कचार्ज की सेवा को जोड़ते हुए कर्मचारियों को पेंशन लाभ देने का आदेश दिया था, लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभाग रिटायर कर्मचारियों से रिकवरी कर रहा है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। चेताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हिकमत सिंह नेगी, महामंत्री राजेश प्रसद, बरखूलाल मौर्य, रामराज मौर्य, ललित मोहन शर्मा, बलवंत सिंह भंडारी, कलम सिंह नेगी, दिनेश भट्ट, केडी पोखरियाल, नंद किशोर जोशी आदि मौजूद रहे।