महिला ने गटका जहर, मौत

Share This

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के एक गांव निवासी महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम लमगड़ा ब्लॉक के कलसीमा निवासी मंजू देवी (24) पत्नी जीवन लाल ने अज्ञात कारणों से जहर गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सोमवार को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा मृतक महिला का पति गांव में ही मजदूरी करता है। क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।