नगर पालिका सभासद अमित साह मोनू ने आपदा प्रबंधन अधिकारी से संपर्क कर खतरे का सबब बन रहे पेड़ को हटवाया

Share This

अल्मोड़ा। आज पांडेखोला बाईपास से नीचे की तरफ सूखा पेड़ जो कि विद्युत तारों के ऊपर टूट कर लटक गया था उसके संबंध में आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी से नगर पालिका सभासद अमित साह (मोनू) एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह मिले और इस पेड़ से होने वाली जनहानि के विषय मे अवगत करवाया। जनहानि होने की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने तत्काल से फायर ब्रिगेड एवं आपदा की टीम को मौके पर भेजा एवं उस पेड़ को गिरा दिया गया एवं लोगों की जानमाल की क्षति होने से बचाव का कार्य किया गया। इसके लिए लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह (मोनू) ने आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी एवं आपदा प्रबंधन की टीम, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद फायर ब्रिगेड की टीम, विद्युत विभाग की टीम का आभार जताया।