किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Share This

देहरादून(आरएनएस)। पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके साथ रह रही किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। क्लेमेंनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाला ने बताया कि आठ फरवरी को एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री घर से कही चली गई। काफी तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर छानबीन शुरू की। पता चला कि किशोरी संजू पुत्र इकपाल निवासी दोजा थाना बिनोली जिला बागपत के साथ गई है। सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर बिनोली से आरोपी को गिरफ्तार किया। किशोरी उसके साथ ही रह रही थी।