केदारनाथ में सफाई व्यवस्था की तीर्थपुरोहितों ने की सराहना

Share This

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ में नगर पंचायत निरंतर सफाई अभियान चलाकर धाम को स्वच्छ रखने में कोई कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यहीं कारण है कि तीर्थपुरोहितों ने भी नगर पंचायत केदारनाथ की सफाई व्यवस्था की सराहना की है। सोमवार को भी नगर पंचायत ने केदारनाथ में धाम और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला के निर्देशों पर नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी चन्द्रशेखर चौधरी की मौजूदगी में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। समय-समय पर चलाए जा रहे अभियान में बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। अभियान में रास्तों के साथ ही नदी किनारे गिरी गंदगी को हटाया गया। जबकि यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।