जमनपुर नदी में मिला नवजात का शव

Share This

विकासनगर(आरएनएस)। सेलाकुई पुलिस ने जमनपुर नदी से एक नवजात को बरामद किया। नवजात को पॉलीबैग में बांधकर नदी में फेंका गया था। पुलिस उसे निजी वाहन से अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। सेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की जमनपुर नदी में एक नवजात पड़ा हुआ है। सूचना पर थाने से उप निरीक्षक अनित कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक पॉलीबैग में नवजात शिशु पड़ा हुआ था। जिसको तत्काल निजी वाहन से सरकारी चिकित्सालय सहसपुर भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया। शव को विकासनगर(आरएनएस)। अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। बताया कि नवजात लड़की थी। पैदा होते ही उसे नदी में फेंक दिया गया था। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।