गंगनहर में गिरी कार, बच्चे समेत दंपत्ति थे कार में सवार

Share This

रुड़की(आरएनएस)। सोनीपत से हरिद्वार जा रही कार गंगनहर में जा गिरी। एक राहगीर ने अपनी जान पर खेल कर कार सवार दंपति और उनके दो साल के बच्चे की जान बचाई। जल पुलिस कार को नहर से निकालने के प्रयास में जुटी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात सोनीपत के भट्ट गांव निवासी यशवीर अपनी पत्नी रोशनी और दो साल के बेटे के साथ कार से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मंगलौर में नहर के ऊपर बने पुल के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। कार को नीचे गिरता देख एक राहगीर ने गंगनहर में छलांग लगा दी और गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में सवार दंपति और बच्चे को अन्य राहगीरों की मदद से बाहर निकाला।