ड्यूटी के दौरान नशे में मिला सिपाही सस्पेंड

Share This

देहरादून(आरएनएस)।   पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिले सिपाही को एसएसपी अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया। शुक्रवार को एसएसपी पुलिस लाइन परेड में शामिल हुए। इसके बाद वहां काफी समय तक रहे। इस दौरान सूचना मिली कि लाइन में नियुक्त सिपाही अनुज राणा ड्यूटी के दौरान नशे में धुत है। उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया। इस अनुशासनहीनता को लेकर आरोपी के खिलाफ जांच भी बैठाई गई है।