देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Share This

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चौघानपाटा में हुए प्रदर्शन को दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि पंडा पुरोहित समाज का देवस्थानम बोर्ड का विरोध न्यायोचित है। जोशी ने कहा कि खुद को सनातनी बताने वाली भाजपा सरकार धर्म की रक्षा करने वाले लोगों का दमन कर रही है। भाजपा का यह कदम पंडा समाज के साथ विश्वासघात है। उन्होंने जल्द देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की। इस पर फैसला नहीं लिए जाने पर पार्टी आगे भी प्रदर्शन जारी रखेगी। इस मौके पर नंदन लाल शाह, आनंद सिंह बिष्ट, अखिलेश टम्टा, अरुणोदय तिवारी, प्रकाश कांडपाल, सोहित भट्ट, संदीप नयाल, अफसान खान, योगेंद्र अधिकारी, दिनेश कुमार, पंकज जोशी, अमन कुमार, किरन, मनीषा, रवीना, ललिता, देवेश बोरा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।