सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग पर लगाया पक्षपात का आरोप

Share This

चम्पावत। चम्पावत में आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। कहा कि बालिका दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकत्रियों की अनदेखी की है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि हर वर्ष गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, बालिका दिवस पर कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता रहा है। लेकिन धरातल में कार्य करने वाली आशाओं की अनदेखी की जाती रही है। ब्लाक अध्यक्ष, रुकमणी देवी, पुष्पा बिष्ट, हेमा जोशी, संगीता प्रहरी, चंद्रकला सक्टा, ऊषा तड़ागी, तनुजा पांडेय, कमला जोशी, रेनू गोस्वामी, चंद्रा पांडेय, ऊषा थ्वाल, प्रमिला जोशी, लक्ष्मी पांडेय, निर्मला जोशी, गीता जोशी, कमला जोशी, नीरा पंत, चंद्रा जोशी, उमा जोशी आदि ने आशाओं को भी सम्मान देने की मांग की है।