भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया जनसम्पर्क

Share This

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के कसार देवी, डीनापानी, कफड़खान में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट व सहयोग देने की अपील की। उसके पश्चात ताकुला मंडल के बसौली, डोटियाल गांव तथा ताकुला में जनसंपर्क कर उन्होंने नुक्कड़ सभा कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं जिनसे आम जनमानस लाभान्वित हुए हैं उससे, आम जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। जनसम्पर्क कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गोविन्द पिलख्वाल, महिपाल बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, ताकुला मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, कृष्ण बहादुर सिंह, भूधर भाकुनी, अर्जुन बिष्ट, हरीश भट्ट, सुरेश लोहनी, चन्दन लाल टम्टा, कुन्दन मेहरा, बालम सिंह सुयाल, राजन सिंह भाकुनी, हंसी मेहरा, गोविन्द सिंह चौहान, प्रताप सिंह, पंकज भाकुनी, कन्हैया बिष्ट, शुभम चौहान, कनक पंत, पियुष कुमार, दिवान राम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।