बालिका का अपहरण कर किया दुराचार

Share This

रुड़की(आरएनएस)। सहेली के घर से अपने घर लौट रही एक बालिका का गांव के ही दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद गांव में ही एक मकान में ले गए जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी तलाश के बाद परिजनों को बालिका उसी मकान से बदहवास अवस्था में मिली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुराचार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अप्रैल को शाम करीब सात बजे उसकी 12 वर्षीय पुत्री गांव में ही अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी। आरोप है कि पहले से ही घात लगाए बैठे दो आरोपियों ने मौका पाकर उसकी पुत्री का अपहरण कर निकट के एक मकान में ले गए और दुराचार किया।