बदरीनाथ हाईवे पर बस व आईटीबीपी वाहन की टक्कर, इंस्पेक्टर गंभीर

Share This

नई टिहरी(आरएनएस)।  मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे देवप्रयाग श्रीनगर मार्ग पर पाली चुंगी के निकट बस और आईटीबीपी के वाहनों में भिड़ंत हो गई। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बस ऋषिकेश से श्रीनगर जबकि आईटीबीपी वाहन गौचर से ऋषिकेश जा रहा था। दुर्घटना में आईटीबीपी के इंस्पेक्टर मासूम अली के सिर, कोहनी में गहरी चोट आने पर उन्हें सीएचसी बागी ले जाया गया। जहां उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, वाहन चालक अनिल कुमार को भी काफी चोट आने से उसे भी उपचार दिया गया। वाहन के पीछे बैठे जवान मुकेश कुमार को हल्की चोट आई। दुर्घटना की सूचना पर आईटीबीपी की मेडिकल टीम और अन्य अधिकारी देवप्रयाग पहुंचे।