भाजपा ने दर्शन रावत को विधानसभा चुनाव संयोजक और अमित साह को सह संयोजक की दी जिम्मेदारी

Share This

अल्मोड़ा। आज भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने विधानसभा चुनाव संयोजक व विधानसभा चुनाव सह संयोजक का मनोनयन किया।
विधानसभा चुनाव संयोजक दर्शन रावत व विधानसभा सह संयोजक अमित साह (मोनू) का चयन किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने चयन करने पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश नेतृत्व तथा जिला नेतृत्व का आभार जताया।
दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई वह उन जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाएंगे। उनके चयन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और खुशी जताई है।