आपदा के मद्देनजर अल्मोड़ा जनपद के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 सितम्बर को रहेगा अवकाश

Share This

अल्मोड़ा। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन केंद्र द्वारा जारी मौसम अलर्ट के मद्देनजर जिला अधिकारी वंदना के आदेश के अनुक्रम में कल बृहस्पतिवार 15 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय व अशासकीय व निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि उपरोक्त आदेश का अपने अधीनस्थ विद्यालयों में कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करे। साथ ही यह भी अवगत कराया है कि सभी शिक्षक और कर्मचारी अपने विद्यालय पर बने रहेंगे। आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खुले रहेंगे।