अल्मोड़ा। राज्य चुनावी रंग में रंग हुआ है सभी राजनीतिक पार्टियां युवाओं, महिलाओं को अपने दलों में शामिल कर रही हैं। आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर दिशांत पवार के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं, महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। सांसद अजय टम्टा व भाजपा विधायक प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने दिशांत पवार को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता लेते हुए उन्हें युवा मोर्चा का जिला मंत्री भी बनाया गया।
सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट, जिला महामंत्री सौरभ वर्मा, हरीश कनवाल, मनीष जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं आज पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष प्रयाग जोशी एवं आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला सचिव पंकज जोशी ने भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अल्मोड़ा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कैलाश शर्मा को विजयी बनाने के लिए संकल्प लिया सदस्यता दिलवाने वालों में विधान सभा संयोजक दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अजीत सिंह कार्की, विधान सभा सह संयोजक अमित साह (मोनू), ओ बी.सी. मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, बालकृष्ण जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।