विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने लगाई चौपाल, 75 निर्धन महिलाओं को एक लाख पचास हजार की विधायक निधि वितरित की

Share This

अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत सिद्धपुर में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधानसभा निधि से निर्धन परिवार की महिलाओं को लगभग 75 चैक धनराशि 1,50,000(एक लाख पचास हजार) रूपये के वितरित किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोधन सिंह, मंडल महामंत्री भाजपा मदन बिष्ट, जिला महामंत्री किसान मोर्चा मोहन चौहान, न्याय पंचायत संयोजक गंगा सिंह, नवीन पाठक सहित ग्रामीण जनता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।