सेवा ही संगठन के तहत विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने ग्रामसभा अथरबनी पांडेखोला में सुनी जनसमस्याएं, किया वृक्षारोपण

Share This

अल्मोड़ा। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ग्रामसभा अथरबनी पांडेखोला पहुंचे। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने वृक्षारोपण किया तथा ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी तथा सभी को मास्क, सैनेटाइजर एवं आयुष किट वितरित कर कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सरपंच निशा जोशी एवं ग्राम वासियों द्वारा वृक्षारोपण करने पर सभी ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया। श्री चौहान ने सभी से इस मानसून सत्र में पेड़ लगाने का आह्वान किया, जिससे हमें शुद्ध वातावरण, फल, फूल एवं जल मिल सके। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी, मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रकाश बिष्ट, लक्ष्मेश्वर सभासद अमित साह मोनू, सरपंच निशा जोशी, भारती भाकुनी, जानकी डांगी, मुन्नी नेगी, लक्ष्मण सिंह चौहान, शंकर दत्त तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, दिनेश मठपाल, हेमंत जोशी, राजेन्द्र सिंह भाकुनी सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति युवा, बुजुर्ग क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।