
अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में सल्ट पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित एक गैर जमानती वारंटी अभियुक्त को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर वारंटी अभियुक्त मंजीत(22 वर्ष), पुत्र जोगेन्द्र सिंह, निवासी मऊ फाटक लाइनपार, हरथला, थाना सिविल लाइन, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी विशेष सत्र परीक्षण संख्या 43/23 तथा मुकदमा अपराध संख्या 09/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सल्ट से संबंधित था और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने 5 अक्टूबर 2026 को उसे लाइनपार, हरथला, मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार और हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

