अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। चुनाव प्रभारी प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक के निर्देशन और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या के संयोजन में आयोजित आमसभा में विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने मंच से अपनी बात रखी।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित बिष्ट और रोहित सिंह कुमलता, छात्र उपाध्यक्ष पद के भास्कर जोशी, सुमित जोशी पुत्र हेमंत कुमार जोशी तथा सुमित जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष पद की दीपिका बिष्ट और रश्मि पांडे, सचिव पद के भास्कर गिरी गोस्वामी, संयुक्त सचिव पद की नेहा आर्य और सीता चम्याल ने आमसभा को संबोधित किया।

कोषाध्यक्ष पद की निकिता मेहरा, सांस्कृतिक सचिव पद के विकास सिंह और हिमाली जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के दर्शन जोशी और मुकेश लटवाल तथा विभिन्न संकाय प्रतिनिधि पदों के प्रत्याशियों ने भी मंच से अपनी बात रखी। इनमें कला संकाय से विशाल चन्याल, दृश्य कला से वीरेन जोशी, वाणिज्य से भारतेंदु भाकुनी, विज्ञान से हर्षिता बोहरा और विधि संकाय से अंकिता भट्ट शामिल रहे।

परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या ने आमसभा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथों की तैयारी, मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश, छात्रों के प्रवेश, अनुशासन, स्वच्छता और मतदान की गोपनीयता समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

आमसभा के संचालन की जिम्मेदारी प्रो. हरीश जोशी, प्रो. अरशद हुसैन, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. कौशल कुमार और डॉ. गिरीश अधिकारी की संचालन समिति ने संयुक्त रूप से संभाली। इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या, प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रो. हरीश चंद्र जोशी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, डॉ. एचआर कौशल, प्रो. ए.के. नवीन, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी सहित विभिन्न संकायों के अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

आमसभा के आयोजन में कुलानुशासक मंडल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के सदस्यों और शिक्षणेत्तर कार्मिकों ने सहयोग किया। प्रकाश भट्ट, भुवन विद्यार्थी, गुलाब राम, भूपाल भट्ट और जयवीर नेगी समेत अन्य लोगों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।