करण माहरा ने भाजपा नेताओं पर लगाए आरोप

Share This

चमोली(आरएनएस)।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट और पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी पर गंभीर आरोप लगाए है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में माहरा ने कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के हितों का संरक्षण करने में दोनों नेता कभी गंभीर नहीं दिखे। ‌ चमोली सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की घटना पर करन माहरा ने कहा जिस कम्पनी को ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी दी गई थी। उसका 5 साल से आडिट ही नहीं हुआ था। राज्य सरकार की लापरवाही से घटना घटी। उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से जनता के स्थानीय ऐजेंडे और राज्य तथा केन्द्र स्तर के एजेंडे को आगे रखने की बात पत्रकारों से कही। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी आदि पदाधिकारी शामिल रहे।