संगठित गिरोह के पांच सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा

Share This

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलिस ने शहर में एक संगठित गिरोह को चिह्नित कर उसके पांच सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उत्तराखंड सहित यूपी में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। बुधवार को कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी ऋतिक शर्मा, ग्राम बिलौना निवासी बॉबी सागर, गांधी कॉलोनी निवासी अरबाज, इन्द्रा बंगाली कॉलोनी निवासी अनूप धरामी और ग्राम असलिया बहेड़ी निवासी दुर्वेश कुमार रस्तोगी का एक संगठित गिरोह है। इसका लीडर ऋतिक शर्मा है, जोकि अपने गैंग के सदस्य के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।