बिजनौर के युवक ने दी युवती को फोन पर धमकी, केस दर्ज

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर निवासी एक युवती को मोबाइल फोन पर बिजनौर निवासी युवक ने धमकी दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विजय सिंह के मुताबिक तपोवन नगर गुघाल मंदिर ज्वालापुर निवासी सतपाल ने शिकायत कर बताया कि 27 फरवरी को उन्होंने प्रवेज निवासी ग्राम चांदपुर जिला बिजनौर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद से वह लगातार उनकी बेटी के मोबाइल फोन पर संपर्क कर परिवार को जान से मार देने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।