चुनावी गतिविधियों के लिए अनुमति को कलक्ट्रेट में एकल खिड़की व्यवस्था

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि राजनैतिक दल अलग-अलग चुनावी गतिविधियों के लिए ऑनलाइन ‘सुविधा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन के लिए भी प्रत्याशियों को सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (संचार), अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार, अधिशासी अभियन्ता, यूपीसीएल हरिद्वार, नोडल अधिकारी, एमसीएमसी, समस्त निकायों के लिए नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विभागीय अधिकारी जिले में अपने मूल विभाग की समस्त विभागीय खंडों के नोडल होंगे। जिनका एक-एक सक्षम अधिकारी कलक्ट्रेट मुख्यालय में स्थापित ‘सिंगल विंडो सिस्टम में बैठेगें और निर्धारित समय में अनुमति देंगे।