नागा रेजिमेंट के जवान का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन

Share This

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नागा रेजिमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत सैनिक का आकस्मिक निधन हो गया है। जवान की मौत का कारण ह्रदयघात बताया गया है। पचोरिया निवासी 46 वर्षीय हवलदार सन्तोष कुमार जोशी पुत्र कृष्णनन्द जोशी सेना 2 नागा रेजिमेंट का जवान था। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग लेह (लद्दाख) में थी। 12 फरवरी को सन्तोष छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था। जवान के निधन की सूचना कंपनी कमांडर ने परिजनों को फोन पर दी थी। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मचा है। वह अपने पीछे पत्नी माया जोशी, पुत्र मयंक जोशी, नवल जोशी को छोड़ गए हैं। जवान का पार्थिव सोमवार (आज)को घर पहुंचेगा।