दन्या से गुमशुदा महिला रुद्रपुर से बरामद

Share This

अल्मोड़ा। जनपद पुलिस ने दन्या थाना क्षेत्र से गुम हुई एक महिला को रुद्रपुर से बरामद कर लिया गया है। जिले के थाना दन्या क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने बीती 13 मार्च को थाना दन्या में तहरीर दी कि उसकी पत्नी 12 मार्च को घर से मायके जाने के लिए निकली, लेकिन अपने मायके नहीं पहुंची और न ही घर वापस लौटी। इस तहरीर के आधार पर थाना दन्या में उसकी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज की गयी। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरु की और सुरागरसी-पतारसी करते हुए साईबर सैल की मदद से जानकारी जुटाई। अथक प्रयासों के चलते आज गुमशुदा महिला को उधमसिंहनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक चन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र पांगती, महिला कांस्टेबल ईमला बोरा व कांस्टेबल बलवन्त प्रसाद शामिल रहे।