स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली तो होगी कार्रवाई: अग्रवाल

देहरादून(आरएनएस)।   स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों की गुणवत्ता यदि खराब मिली तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को शहर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी तय समय पर प्रस्तावित कार्य पूरे करवाएं। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण होने के बाद जाम की समस्या हल होगी, इससे लोगों को राहत मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने यमुना कालोनी के समीप सड़क चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। यहां सड़क चौड़ीकरण और फुटपाथ का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंनने कहा कि जून 2024 तक सभी काम पूरे होने हैं, इसलिए टाइमलाइन का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता स्मार्ट सिटी जगमोहन सिंह चौहान, परियोजना प्रबंधक पीआईयू लोनिवि स्मार्ट सिटी प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता स्मार्ट सिटी मदन मोहन सिंह पुंडीर, उप महाप्रबंधक अधिप्राप्ति स्मार्ट सिटी गिरीश पुंडीर, उप महाप्रबंधक वॉटरवर्क्स स्मार्ट सिटी कृष्णा चमोला आदि मौजूद थे।