दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Share This

रुड़की(आरएनएस)।   अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया है। इसमें कार्रवाई के लिए पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। लक्सर कोतवाली के अकोढा खुर्द गांव निवासी युवक आकाश (25 वर्ष) पुत्र तेलूराम शनिवार को अपने पड़ोसी जसवीर पुत्र धर्मपाल के साथ किसी काम से बाइक पर रायसी की तरफ गए थे। रात 9 बजे के आसपास वे घर वापस आ रहे थे। रायसी से आगे सैदाबाद गांव के चौराहे के आसपास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसवीर को भी काफी चोटें लगी।