मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।    पथरी क्षेत्र के गांव कटारपुर में एक युवती के साथ गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद और अन्य के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार बताए जा रहे है। पुलिस के मुताबिक गांव कटारपुर निवासी युवती सविता ने शिकायत कर गांव के ही रहने वाले सन्नी व उसके कुछ अज्ञात साथियों पर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।