न्यूज पोर्टल पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ गठन, कपिल सचिव एवं विनोद कोषाध्यक्ष मनोनीत

Share This

अल्मोड़ा। न्यूज पोर्टल पत्रकार एसोसिएशन अल्मोड़ा की प्रथम बैठक रविवार को जाखनदेवी स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से न्यूज पोर्टल पत्रकार एशोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में वेब फास्ट न्यूज़ पोर्टल के डी एस सिजवाली उपाध्यक्ष, सत्यपथ न्यूज पोर्टल के कपिल मल्होत्रा सचिव, पहाड़ एक्सप्रेस के राहुल जोशी उपसचिव, आरएनएस न्यूज पोर्टल के विनोद जोशी कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसके अलावा वेदपुंज न्यूज पोर्टल के दयाकृष्ण काण्डपाल एवं अपना उत्तराखंड न्यूज पोर्टल के हरीश त्रिपाठी को सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य लक्ष्य न्यूज पोर्टल पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है एवं शीघ्र ही एसोसिएशन के पंजीकरण की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे आने वाले समय में अल्मोड़ा जनपद के समस्त न्यूज पोर्टल पत्रकारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा सत्यमेव जयते न्यूज पोर्टल के एस एस कपकोटी, थर्ड आई न्यूज पोर्टल के राजीव कर्नाटक, उत्तराखंड न्यूज लाईव पोर्टल के दीपांशु पाण्डेय, बिन्सर टाइम्स न्यूज पोर्टल के शिवेंद्र गोस्वामी, हिमशिखर एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल के संजय अग्रवाल शामिल रहे।