31 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान का आयोजन

Share This

अल्मोड़ा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत ने बताया कि 31 जनवरी, 2022 को जनपद के विभिन्न वेक्सीनेशन केन्द्रों में कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस महा अभियान में जनपद के 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों, 18 वर्ष के ऊपर के समस्त नागरिकों का प्रथम एवं द्वितीय डोज, विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में लगे पोलिंग कर्मियों, हैल्थ कर्मियों, फ्रट लाईन वर्करों, 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को बूस्टर डोज लगायी जायेगी। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी वेक्सीनेशन केन्द्रों में जाकर अपना कोविड वेक्सीनेशन करवायें तथा कोविड नियमों का पालन करते हुए इस महा अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।