युवक पर चाकू से हमला कर घायल किया

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल क्षेत्र में एसी मैकेनिक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में नीरज चौधरी, निवासी शिवपुरी कॉलोनी गली नंबर-तीन जगजीतपुर ने बताया कि वह पेशे से एसपी की रिपेयरिंग का कार्य करता है। 21 जून की देर रात वह अपने साथी सोनू और जितेंद्र रावत के साथ काम कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह शराब के ठेके के पास पहुंचा वहां मौजूद लक्की और विशाल सैनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। बीच बचाव करने पर सोनू पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। भीड़ के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।