उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Share This

देहरादून(आरएनएस)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम और कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश जताया है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो कर्मचारी 26 नवंबर से मंडलीय कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। मंडलीय प्रबंधक को दिए पत्र में क्षेत्रीय मंत्री केपी सिंह ने देहरादून मंडल को मिली 23 नई बसों को उत्कृष्ट काम करने वाले ड्राइवर-कंडक्टरों को आंवटित करने की मांग की है, इसके लिए कमेटी गठित की जाए। इसके साथ ही बेहतर काम करने वाले अस्थायी कंडक्टरों को वॉल्वो बसों से हटाने का विरोध किया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 25 नवंबर तक उनकी 14 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होता है तो कर्मचारी 26 नवंबर से मंडलीय कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।