सोमेश्वर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को जिला गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

Share This

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों से संबंधित वांछित/ईनामी अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गये है। थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा एफआईआर न0- 26 /2020 धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वारंटी प्रवेश कुमार (27 वर्ष) पुत्र कृष्ण पाल निवासी ग्राम जलालपुर, थाना मुरादनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को आज 02 फरवरी को उसके घर ग्राम जलालपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर गैंगस्टर कोर्ट नैनीताल पेश करने के उपरांत जेल भेजा गया है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धरम सिंह पापड़ा, प्रभारी चौकी ताकुला सोमेश्वर, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, थाना सोमेश्वर से शामिल रहे।