सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत हवालबाग मंडल में पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल ने बांटे मास्क एवं सैनिटाइजर

Share This

अल्मोड़ा। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत आज हवालबाग मंडल में पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल ने ग्राम सभा बर्शिमी, शियूरा, पैसारी में घर घर जाकर मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण कर राज्य सरकार की योजनाओं तथा सरकार द्वारा कोविड-19 के बचाव हेतु दिए गए निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। श्री पिलखवाल ने गाँवों में वरिष्ठ जनों का हालचाल जाना। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल के साथ भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चमन मेहता, कृष्ण बहादुर,आनंद डंगवाल, शक्ति केंद्र संयोजक प्रकाश चंद जोशी, ग्राम प्रधान बर्शिमी अनिल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।