आप का जनता की सेवा अभियान शुरू

Share This

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी ने जिले में जनता की सेवा का अभियान सोमवार को शुरू कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गांव गांव जाकर लोगों की मदद की जाएगी। इसके लिए आवश्यक सामग्री एकत्रित की जा चुकी है। जोशी ने कहा कि पार्टी की ओर से इसके तहत ऑक्सीमीटर ,थर्मामीटर ,फेस शील्ड ,सैनिटाइजर ,मास्क आदि पहुंचाने के अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें पंतनगर विवि के पूर्व छात्रों ने अहम योगदान दिया है। अमित जोशी ने बताया कि पार्टी के वॉलिटियर्स की मेडिकल एक्सपर्ट्स की इसके लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग कराई जाएगी। यहां आनंद सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता ,संदीप नयाल,अखिलेश टम्टा,नवीन चंद्र, जगमोहन सिंह फर्त्याल, एनएल शाह,  प्रकाश कांडपाल, नीरज सिंह, एसआर बेग, खलील अहमद, अनीश अहमद, योगेंद्र अधिकारी, दिनेश कुमार रहे।