सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंक रहे युवक को पकड़ा

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम के एमकेपी वार्ड में सार्वजनिक स्थान फेंक रहा युवक नगर निगम के सुपरवाइजर को देखकर फरार हो गया। सुपरवाइजर ने युवक का पीछा किया, करीब किमी की दौड़ लगाने के बाद युवक पकड़ में आया। सुपरवाइजर ने युवक पर जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि गुरुवार सुबह मॉनिटरिंग एजेंसी का सुपरवाइजर एमकेपी वार्ड में सफाई कार्यों की निगरानी कर रहा था। इस दौरान एक युवक सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंक रहा था। सुपरवाइजर को देखकर वह फरार हो गया। सुपरवाइजर ने उसका पीछा कर किया है। करीब किमी दूर युवक को पकड़ा।