सैय्यद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में अनुपमा ने कांस्य पदक जीता

Share This

अल्मोड़ा। लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित सैय्यद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की अनुपमा उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ही खिलाड़ी से हार का सामना कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अल्मोड़ा की खिलाड़ी अनुपमा का सेमीफाइनल मुकाबला भारत की ही मालविका से हुआ। जहां उनको 19-21 व 7-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। क्वाटर फाइनल में अनुपमा ने हम वतन सामिया को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। उनके पदक जीतने पर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, नंदन रावत, डीके जोशी, सुरेश कर्नाटक, जगनमोहन फर्त्याल, मयंक कपूर, स्मृति नगरकोटी समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।