रिवाल्वर तानने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि विवाद के दौरान भाजपा नेता ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाते हुए हत्या करने की धमकी दी। अपने पिता-भाइयों के साथ मिलकर मारपीट की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, ग्राम गढ़मीरपुर में 12 लोगों के खिलाफ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मेहरबान अंसारी के घर में घुसकर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को हुए इस विवाद में दूसरे पक्ष के राव गुलशेर पुत्र बाबू खां निवासी ग्राम गढ़ ने भी तहरीर दी। आरोप लगाया कि आठ मार्च की शाम घर के पास बच्चों में कहासुनी हो रही थी।