प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह ने दिलाई मतदाता शपथ

Share This

अल्मोड़ा। हम अपना कर्तव्य निभाएँगें, सबसे मतदान अवश्य कराऐंगे स्लोगन के साथ मंगलवार को वार्ड रैलापाली में निर्मित प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा वार्ड स्तर पर शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य संदेश के साथ वोट अपील, मतदाता जन-जागरूकता तथा मतदाता शपथ करवाई गई तथा 19 अप्रैल, 2024 को अपने वोट का उपयोग अवश्य करने के संदेश के साथ अन्य लोगों को प्रेरित किया गया। आज के मतदाता जागरूकता अभियान में प्रेरणा समूह की अध्यक्ष प्रेमा देवी, कोषाअध्यक्ष अनीता देवी सहित हेमा देवी, जया देवी, गीता देवी, किरन आर्या, रेखा देवी, पुष्पा देवी आदि सदस्य व महिलाएं उपस्थित रहे।